Follow our Channel

Bihar STET Result 2025 OUT: Paper 1 & 2 Result ऐसे करें Download

Bihar STET Result 2025 Out: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा सोमवार को राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। जिसका इंतजार छात्र कई दिनों से कर रहे थे अब इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है। पेपर 1 और पेपर 2 मिलाकर कुल 4.42 लाख उम्मीदवार परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें 2.56 लाख अभ्यर्थी सफलता हासिल किए हैं।

यदि आपने भी बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए परीक्षा में सम्मिलित हुए थे तो आपके लिए यह न्यूज़ बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है। क्योंकि आज आपको इस ब्लॉग में राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 से संबंधित विशेष जानकारी दी जाएगी।

Paper – 1 & Paper – 2 में कितने अभ्यर्थी हुए सफल

राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 में पेपर वन और पेपर 2 परीक्षा आयोजित की गई थी पेपर वन में क्लास 9 से 10 के लिए 2.46 लाख कैंडिडेट परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें से 1.54 लाख अभ्यर्थी को सफलता हासिल हुई है कुल मिलाकर कहें तो पेपर वन का रिजल्ट 62% के लगभग रहा है।

वहीं यदि पेपर 2 की बात की जाए तो क्लास 11वीं और क्लास 12वीं के लिए 1.5 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें से 1.02 लाख अभ्यर्थी को सफलता मिली है। यानी कि पेपर 2 में उम्मीदवार की रिजल्ट का प्रतिशत 52% रहा है।

How To Check & Download Bihar STET Result 2026

Bihar STET Result 2026 को विभाग अपने आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक रूप से 5 जनवरी 2026 को अपलोड कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे नीचे बताया कि स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट प्रकाशित देख सकते हैं –

  • सबसे पहले उम्मीदवार को विभाग के आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद आप सर्वप्रथम रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके सामने Bihar STET Paper 1 & Paper 2 का लिंक दिखाई देगा वहां क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज ओपन हो जाएगा जहां आप अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी या पासवर्ड डालकर उसे लॉगिन करें।
  • उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके होम स्क्रीन पर आपका स्कोर कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आप अपने स्कोर कार्ड को प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Bihar STET 2025 दो चरणों में आयोजित हुई

Bihar STET एग्जाम को बोर्ड की तरफ से दो चरणों में आयोजित की गई थी यह परीक्षा 14 अक्टूबर 2025 से लेकर 16 अक्टूबर 2025 तक दो चरणों में विभिन्न परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई थी।

पेपर वन परीक्षा सेकेंडरी स्तर जिसमें 9वीं कक्षा और 10वीं कक्षा के उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे वहीं पेपर 2 सीनियर सेकेंडरी लेवल यानी की 11वीं और 12वीं वर्ग के लिए 14 से लेकर 16 अक्टूबर 2025 तक परीक्षा संपन्न की गई थी। परीक्षा समापन होने के बाद विभाग बिना किसी विलंब किए हुए 24 नवंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी थी।

Bihar STET क्यों है इतना महत्वपूर्ण

स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी कि राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के तहत बिहार में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक लेवल के सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने का प्रथम चरण माना जाता है। इस परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा की जाती है आईए जानते हैं क्यों है बिहार स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट इतना महत्वपूर्ण –

  • यदि कोई व्यक्ति बिहार में नवमी से 12वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूल में शिक्षक बनना चाहते हैं तो उसके लिए स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट उत्तीर्ण प्रमाण पत्र आवश्यक है इसके बिना आवेदन नहीं नहीं कर सकते हैं।
  • इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद यह सुनिश्चित हो जाता है कि शिक्षक बनने वाले व्यक्ति विषय में दक्षता और शिक्षक क्षमता रखता है।
  • यह एक गुणवत्ता नियंत्रण परीक्षा है जिससे शिक्षकों की गुणवत्ता की पता चलती है जिससे बच्चों को पढ़ने वाली शिक्षक योग्य मिलते हैं।
  • इस परीक्षा से अलग-अलग विषय के अलग-अलग योग्य शिक्षक बच्चों को मिल जाते हैं।

FAQS

Q1. Bihar STET Result 2025 कब जारी हुआ है?
Ans: Bihar STET Result 2025 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 5 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार Paper 1 और Paper 2 दोनों का रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Q2. Bihar STET Result 2025 कहां से चेक करें?
Ans: उम्मीदवार Bihar STET Result 2025 को secondary.biharboardonline.com वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। लॉगिन के लिए मोबाइल नंबर और OTP या पासवर्ड की जरूरत होती है।

Q3. Bihar STET Paper 1 में कितने अभ्यर्थी पास हुए?
Ans: Bihar STET Result 2025 के अनुसार Paper 1 में लगभग 2.46 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से करीब 1.54 लाख अभ्यर्थी सफल हुए हैं। पास प्रतिशत लगभग 62% रहा।

Q4. Bihar STET Paper 2 का रिजल्ट कैसा रहा?
Ans: Bihar STET Result 2025 में Paper 2 के लिए 1.5 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 1.02 लाख अभ्यर्थी पास हुए। कुल पास प्रतिशत लगभग 52% रहा।

Q5. Bihar STET क्यों जरूरी परीक्षा है?
Ans: Bihar STET Result 2025 क्वालिफाई करने के बाद ही उम्मीदवार बिहार के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।